एनशॉर्ट्स
IND vs SA 3rd ODI: फाइनल मैच से पहले भारतीय प्लेइंग 11 में बड़ा उलटफेर! इस खिलाड़ी को किया जाएगा ड्रॉप, किसकी एंट्री लगभग पक्की
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा. पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे वनडे में बुरी तरह लड़खड़ा गया था. साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया. ऐसे में अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पर दबाव दोगुना हो गया है. गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बिखरे नजर आए. खासकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा. जिन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. उनका प्रदर्शन पूरे सीरीज में साधारण रहा है. लगातार रन देने और कोई प्रभाव न बना पाने के बाद चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के पास अब बदलाव का विकल्प ही बचता है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।