एनशॉर्ट्स
केएम आसिफ ने बरपाया कहर, लिए पांच विकेट, केरल ने मुंबई को हराकर बड़ा उलटफेर किया
तेज गेंदबाज केएम आसिफ के पांच विकेट की बदौलत केरल ने बृहस्पतिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले में गत चैंपयन मुंबई को 15 रन से हराकर उलटफेर किया. मुंबई को इस टी20 टूर्नामेंट में अपने पांच मैचों में पहली हार मिली लेकिन फिर भी टीम 16 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है. वहीं केरल अपनी तीसरी जीत के साथ 12 अंक से पांच टीमों के इस पूल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि आंध्र भी 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. केरल नेट रन रेट में आंध्र से थोड़ा पीछे है. स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई टीम 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर की अगुआई वाली मुंबई की टीम में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल थे. केरल ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।