एनशॉर्ट्स
सनी देओल या बॉबी देओल नहीं, इस शख्स ने विसर्जित की धर्मेंद्र की अस्थियां, देओल फैमिली ने पिंडदान भी किया
धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से फैंस और परिवार समेत पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड के ही-मैन अपने पीछे अपनी महान लीगेसी छोड़ गए हैं. अब धीरे–धीरे उनका परिवार भी इस दुख से उभरने की कोशिश कर रहा है. 3 दिसंबर को धर्मेंद्र की फैमिली ने उनकी अस्थियों का विसर्जन किया और उनका पिंडदान भी किया. लेकिन धर्मेंद्र की अस्थियों को सनी देओल या बॉबी देओल ने विसर्जित नहीं किया. 24 नवंबर को लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने अपने घर में आखिरी सांसे लीं. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को विले पार्ले के श्मशान घाट में जलाया और इसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स मुंबई में हुए उनके अंतिम संस्कार का हिस्सा बने. इसके बाद दिवगंत एक्टर का परिवार 2 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचा. 3 दिसंबर को उनकी अस्थियों को हड़ की पौड़ी में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।