एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के गुपचुप अंतिम संस्कार का सनी देओल और बॉबी देओल को अफसोस, अब इस तरह दूर करेंगे फैंस की नाराजगी
24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन हो गया था. 25 नवंबर उनके परिवार वालों ने बेहद प्राइवेट तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया था. इस तरह गुपचुप तरीके से धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार करना उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया. धर्मेंद्र के फैंस इस बात से बेहद खफा थे. लेकिन अब खबर है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मिलकर फैंस के गिले शिकवे को दूरे करने का फैसला किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उनके खंडाला स्थित फार्महाउस पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. 8 दिसंबर को खंडाला में धर्मेंद्र का पूरा परिवार मौजूद होगा. परिवार धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी को उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने को रूप में मनाएगा. इसके साथ ही उन्होंने फार्महाउस के गेट का आम लोगों के लिए भी खोलने का फैसला किया है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।