एनशॉर्ट्स
NZ vs WI Test: टॉम लैथम का क्लासिक कमबैक, 1073 दिन बाद किया ये कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार रचा इतिहास
NZ vs WI Test: न्यूजीलैंड के भरोसेमंद ओपनर टॉम लैथम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसका इंतजार वह लगभग तीन साल से कर रहे थे. 1073 दिन, यानी करीब तीन साल और 39 पारियों के लंबे इंतजार के बाद लैथम का बल्ला आखिरकार बोल उठा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में धैर्य और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए करियर का 14वां टेस्ट शतक पूरा किया. इस शतक की खास बात यह रही कि यह विंडीज के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक है. यानी एक ही पारी में लैथम ने दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लीं, लंबे सूखे का अंत और एक नई टीम के खिलाफ शतक का आगाज. कैसे बनी लैथम की शतकीय पारी दूसरी पारी में बढ़त के साथ मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत मजबूत रही. लैथम और साथी ओपनर डेवन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।