एनशॉर्ट्स
BO Prediction: क्या कोविड के बाद 'धुरंधर' बनेगी रणवीर सिंह बेस्ट ओपनर? लेकिन 'सैयारा'-'एनिमल' का नहीं तोड़ पाएगी रिकॉर्ड!
आदित्य धर और रणवीर सिंह की पहली फिल्म, 'धुरंधर', इस शुक्रवार दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस स्पाई थ्रिलर में दमदार कलाकारों की टोली है और इसका ट्रेलर भी खूब सराहा गया है. इन सब बातों ने फिल्म के लिए काफी बज क्रिएट कर दिया है, हालांकि, पिछले कुछ दिनों में, फिल्म की प्री-सेल खास स्पीड नहीं पकड़ पाई है. ऐसे में ये फिल्म कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है जानते हैं ट्रेड एक्सपर्ट की राय 'धुरंधर' की एडवांस बुकिंग कलेक्शन'धुरंधर'की एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू हुई थी और कुछ ही देर में फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन उसके बाद, इसकी प्री टिकट सेल धीमी पड़ गई. गुरुवार, दोपहर 12 बजे तक, फिल्म के सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 58 हजार 801 टिकटों की प्री सेल हुई है. इससे फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 2.59 करोड़
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।