एनशॉर्ट्स
महिलाओं को मिलेगी पीरियड्स लीव, इस राज्य ने कर दिया बड़ा ऐलान
Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने महिलाओं कर्मचारियों के लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 18 से 52 वर्ष उम्र की महिला सरकारी कर्मचारियों को हर महीने एक दिन की पेड मेनस्ट्रुअल (मासिक धर्म) छुट्टी मिलेगी. इसका मतलब है कि सालभर में कुल 12 दिन की छुट्टी ली जा सकेगी. सरकार का कहना है कि यह कदम महिला कर्मचारियों की सुविधा और कार्यस्थल पर उनकी भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. यह नीति राज्य के सभी स्थायी, संविदा और आउटसोर्स महिला कर्मचारियों पर लागू होगी. महिला कर्मचारी इस छुट्टी का लाभ बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के ले सकती हैं. इसे अटेंडेंस या लीव रजिस्टर में अलग से दर्ज किया जाएगा. इस छुट्टी को किसी अन्य छुट्टी के साथ नहीं जोड़ा जा सकता. याचिका के बाद सरकार का नया फैसला यह निर्णय बैंगलोर होटल एसोसिएशन की उस याचिका के बाद आया, जिसमें कहा गया था कि
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।