एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd ODI: हार पचा नहीं पा रहे केएल राहुल, दूसरे वनडे के बाद खुलकर बताई टीम इंडिया की बड़ी गलती
IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार मिली. 359 रन का बड़ा लक्ष्य देने के बाद भी भारत मैच नहीं बचा सका. प्रोटियाज ने 4 गेंद बाकी रहते 6 विकेट पर 362 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है. 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होने वाला आखिरी वनडे अब सीरीज का असली ‘फाइनल’ बन गया है. मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल का दर्द साफ झलकता दिखा. उन्होंने माना कि टीम कई अहम जगहों पर चूक गई, खासकर गेंदबाजी और फील्डिंग में. ओस बनी सबसे बड़ा दुश्मन राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल हो रहा था, क्योंकि लगातार ओस गिर रही थी. इससे गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में दिक्कत आई और उनकी ग्रिप कमजोर पड़ी. राहुल ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।