एनशॉर्ट्स
Tere Ishq Mein BO Day 6: ‘तेरे इश्क में’ ने छठे दिन भी उड़ाया गर्दा, तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- 100 करोड़ी बनने से है कितनी दूर
धनुष और कृति सेनन की लेटेस्ट रिलीज़, ‘तेरे इश्क में’, बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है. आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित, इस दिल को छू लेने वाली इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ने जबरदस्त शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. वहीं वीकडेज में भी ये फिल्म भरभरकर नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के छठे दिन कितनी की कमाई? शंकर (धनुष द्वारा अभिनीत) और मुक्ति (कृति सनोन द्वारा अभिनीत) की हार्ट ब्रेकिंग और ट्रैजिक लव स्टोरी वाली ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में 28 नवंबर, 2025 को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. हालांकि इसके दूसरे पार्ट की कुछ आलोचना भी हुईं, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. दरअसल पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।