एनशॉर्ट्स
यूपी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस! प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया फ्री हैंड, दिल्ली की बैठक में हुए बड़े फैसले
उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में अहम और रणनीतिक मंथन किया. यह हाई-लेवल बैठक दिल्ली के 10 जनपथ पर हुई, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे. बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उज्जवल रमण सिंह, इमरान मसूद, तनुज पुनिया सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में लिए गए बड़े निर्णय सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी. इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है. गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई, जहां कई नेताओं ने स्पष्ट किया कि गठबंधन पर फैसला आखिरी समय में नहीं, बल्कि समय रहते तय होना चाहिए, ताकि संगठनात्मक भ्रम न हो. राहुल गांधी के निर्देश और रणनीतिक फोकस बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “पंचायत चुनाव में पूरी ताकत और दमखम के साथ मैदान में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।