एनशॉर्ट्स
शतक लगाकर भी टीम इंडिया से बाहर हो जाएंगे ऋतुराज गायकवाड़, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
ऋतुराज गायकवाड़ दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो मौके को भुना नहीं पाए और केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. मगर रायपुर में खेले गए दूसरे ODI मैच में उन्होंने 83 गेंद में 105 रनों की शतकीय परी खेल समा बांधा. ये उनके ODI करियर का पहला शतक है. दरअसल इस शतक के बाद भी गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की होने की संभावना ना बराबर है. इसकी वजह जान आप भी चौंक जाएंगे. क्या गायकवाड़ हो जाएंगे बाहर? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ODI स्क्वाड का जब एलान हुआ, उसमें कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर नहीं थे. एक तरफ चोटिल गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग करने का मौका मिला है, दूसरी ओर उपकप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर खेलते हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैचों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।