एनशॉर्ट्स
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. इसके अलावा उन्होंने मदनी के जिहाद वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. रेवंत रेड्डी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के खिलाफ एक मुहिम चला रखी है और जो भी ऐसी भाषा में बात करता है, वो न तो भारत के संविधान में भरोसा रखता है और न ही भारत की संस्कृति से उसका कोई लेना-देना है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार (3 दिसंबर, 2025) को संसद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “ऐसे भाषा में बात करने वालों की भावनाएं मुगल आक्रांताओं से जुड़ी रही होगी. वही व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है.” उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी घोषित कर देना चाहिए. मौलाना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।