एनशॉर्ट्स
IND vs SA 2nd ODI Live Score: शुरू हुआ भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया 20वीं बार वनडे में टॉस हार गई. मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जिन्हे पिछले मैच में आराम दिया गया था. बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि शाम को ओस गिरने से बल्लेबाजी आसान हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका ने प्लेइंग 11 में 3 बाद किया है, भारत विनिंग टीम के साथ खेल रहा है. भारत की प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी. रांची में खेले गए पहले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।