एनशॉर्ट्स
Vladimir Putin Big Warning: क्यों भड़क गए पुतिन, चेतावनी देते हुए बोले- 'अगर यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस…'
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) को यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता से पहले यूरोप को बड़ी चेतावनी दी. पुतिन ने कहा कि अगर यूरोप युद्ध करना चाहता है तो रूस उसके लिए तैयार है. उन्होंने यूरोप के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे युक्रेन युद्ध को लेकर होने वाले किसी संभावित समझौते को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात करने वाला था. पुतिन का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया, जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर करीब चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर उच्च स्तरीय बातचीत के लिए मॉस्को में मौजूद थे, जिसके लिए पिछले कई दिनों तक गंभीर कूटनीतिक प्रयास किए गए थे. यूरोप को लेकर क्या बोले व्लादिमीर पुतिन? रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पत्रकारों
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।