एनशॉर्ट्स
IND vs SA दूसरे ODI से पहले आई दुखद खबर, पूर्व क्रिकेटर की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में पसरा मातम
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार को रायपुर में खेला जाना है. इससे पहले मंगलवार को क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी मौत उनके अपार्टमेंट में हुई, हालांकि अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. रॉबिन स्मिथ के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की. वह 1992 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम का हिस्सा थे. इंग्लैंड क्रिकेट ने स्मिथ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है. इंग्लैंड और हैम्पशायर के एक महान खिलाड़ी. रेस्ट इन पीस." Everyone at the England & Wales Cricket Board is deeply saddened to hear of the passing of Robin Smith. An England and Hampshire legend. Rest in peace, Judge ❤ — England Cricket (@englandcricket) December 2, 2025 रॉबिन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।