एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 'तेरे इश्क में' ने 'भेड़िया' के उड़ाए परखच्चे, बनी कृति सेनन की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 'तेरे इश्क में' ना सिर्फ धांसू कलेक्शन कर रही है, बल्कि हर रोज नए आयाम भी रच रही है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और पांचवें दिन के शुरुआती कलेक्शन के साथ 'तेरे इश्क में' ने एक और फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 15.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन कृति सेनन और धनुष की फिल्म ने 16.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 19.32 करोड़ रुपए और चौथे दिन 11.2 करोड़ रुपए कमाए. पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़ों में 'तेरे इश्क में' ने अब तक (शाम 4 बजे) 2.86
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।