एनशॉर्ट्स
नए स्पीकर से भी खरगे ने किया ऐसा मजाक, राधाकृष्णन की छूटी हंसी, जानें भरी संसद में क्या कहा ऐसा
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (1 दिसंबर, 2025) से शुरू हो चुका है. सत्र की शुरुआत के साथ ही देश के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को राज्यसभा के सभापति के तौर पर उपस्थित रहे. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने राज्यसभा के नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया, लेकिन इस दौरान संसद के उच्च सदन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा कुछ कहा, जिस पर खुद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की भी हंसी छूट गई. दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (1 दिसंबर) को कहा, “सभापति जी, आप देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के हमनाम हैं, हम आशा करते हैं कि आप उनके हमख्याल भी होंगे.” उन्होंने यह भी कहा, “सभापति जी, आप अपने आसन से उस तरफ ज्यादा न देखें, उस तरफ खतरा है. आप इधर भी नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।