एनशॉर्ट्स
विपक्ष को SIR पर चर्चा से कम नहीं कुछ मंजूर, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार… संसद सत्र के दूसरे दिन भी आर-पार!
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार (1 दिंसबर 2025) को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही. राज्यसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन से वॉक आउट किया. सरकार ने कहा कि वह एसआईआर पर चर्चा के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समययीमा तय नहीं की जा सकती. संसद परिसर में विपक्ष करेगा प्रदर्शन विपक्षी दल संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान चुनाव सुधारों के विषय पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर सकते हैं. विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन के मकर द्वार के पास जमा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. अगर सरकार एसआईआर पर चर्चा नहीं कराना चाहती तो चुनाव सुधार जैसे व्यापक विषय पर चर्चा कराई जा सकती है और विपक्ष इस मांग पर जोर देगा. लोकसभा में पास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।