एनशॉर्ट्स
दूसरे वनडे के लिए रायपुर पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, फैंस के लिए स्टेडियम में फ्री रहेगी ये चीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी. टीम इंडिया इस मैच की जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की नजरें सीरीज में बने रहने पर रहेंगी. दोनों टीमें सोमवार को रायपुर पहुंच गई हैं. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी. इस मैच को भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में मैच की कमेंट्री स्टार स्पोर्ट के अलग-अलग चैनलों पर होगी. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।