एनशॉर्ट्स
'विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता', पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा
पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी. इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता. रोहित और विराट की विश्व कप में जगह पक्की हो गई है- श्रीकांत श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा एक अलग ही स्तर पर खेल रहे हैं. इन दोनों के बिना 2027 विश्व कप की योजनाएं सफल नहीं होंगी. आपको एक छोर पर रोहित और दूसरे पर विराट की ज़रूरत होती है. इस पर कोई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।