एनशॉर्ट्स
IND vs SA: टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, गेंदबाजी के लिए फिट हुए हार्दिक पांड्या; BCCI ने दिया क्लीयरेंस
हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में इंटेंसिव रिहैब पूरा कर लिया है, उन्हें टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ये एक अच्छी खबर है, वह इस सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं. हार्दिक एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में चोटिल हुए थे. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में एक इंटेंसिव रिहैब ब्लॉक पूरा कर लिया है और उन्हें टी20आई में गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है. पांड्या ने 21 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपना रिटर्न टू प्ले (RTP) प्रोटोकॉल पूरा कर लिया. अब उन्हें टी20 में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट फिर से शुरू करने के लिए फिट घोषित किया गया है. एशिया कप में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या हार्दिक सितंबर में एशिया कप के दौरान बाएं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।