एनशॉर्ट्स
कभी फीमेल फैन को किस तो कभी पहली पत्नी संग रहा विवाद, जब कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरे सिंगर उदित नारायण
बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं है. उदित नारायण एक ऐसी आवाज, जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सदाबहार गाने दिए. 90s और 2000s के दौर में उनकी आवाज लगभग हर बड़े हीरो का चेहरा बन गई थी. रोमांटिक ट्रैक्स, मेलोडी और भावनाओं को अपनी गायकी में पिरो देने की अनोखी कला ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया. ‘पहला नशा’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’ से लेकर ‘गलां गुडियां’ तक उनके गाने आज भी हर प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. लेकिन अपने शानदार करियर के दौरान उदित नारायण ने जितनी लोकप्रियता हासिल की, उतनी ही बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में भी रहे. कई बार वो विवादों में घिरे, कभी स्टेज पर एक फीमेल फैन को किस करने की घटना तो कभी अपनी पहली पत्नी से जुड़े विवाद. लाइव शो में उदित ने किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।