एनशॉर्ट्स
Explained: ब्रीफकैस में यूरिन वापस जाएगा, खाने से पहले लैब में जांच होगी, पुतिन की सुरक्षा अलग क्यों, कैसे भारत दौरा खास है?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. पुतिन 23वीं भारत-रूस समिट में हिस्सा लेंगे. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी करेंगे. लेकिन पुतिन का भारत दौरा 2 बड़ी वजहों से चर्चा में बना है. एक उनकी सिक्योरिटी, जो भारत से उनका यूरिन तक वापस रूस ले जाएगी और दूसरी वजह पुतिन के गिरफ्तार होने का डर. ABP एक्सप्लेनर में समझते हैं कि रूसी राष्ट्रपति की सिक्योरिटी खास क्यों है, क्या वह भारत में गिरफ्तार होंगे और उनके भारत आने से क्या फायदा होगा… सवाल 1- रूस के राष्ट्रपति की सुरक्षा दुनिया के बाकी लीडर्स से अलग कैसे होती है?जवाब- व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस (SBP) की होती है. यह फेडरल गार्ड सर्विस (FSO) का हिस्सा है, जिसमें 50 हजार लोग काम करते हैं. ये ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात अमेरिका की सीक्रेट सर्विस से 6
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।