एनशॉर्ट्स
SIR, BLO की मौत और दिल्ली धमाका… संसद में इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस, सरकार का क्या है एजेंडा?
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर रविवार (30 नवंबर 2025) को सोनिया गांधी के नेतृव में कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक हुई. इसमें नेताओं ने एक सुर में यह मांग उठाई कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराई जानी चाहिए, जिससे शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने के आसार हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक में बताया कि विपक्ष कौन-कौन से अहम मुद्दे पर सरकार से सवाल करने वाला है. किन-किन मुद्दों पर केंद्र को घेरेगी कांग्रेस? सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की बैठक में पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एसआईआर में बीएलओ की आत्महत्या गंभीर मुद्दा है और इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा. उन्होंने कहा, "एसआईआर के नाम पर पिछड़े, दलित, वंचित गरीब वोटरों को लिस्ट से हटाकर बीजेपी अपनी मनमाफिक वोटर लिस्ट तैयार कर रही है. इसे मुद्दे को सांसद उठाना होगा." दिल्ली में आतंकी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।