एनशॉर्ट्स
SIR Vs FIR: संसद सत्र से पहले सोनिया-राहुल के खिलाफ केस, विपक्ष देगा साथ या अलग-थलग पड़ जाएगी कांग्रेस?
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (1 दिसंबर 2025) से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें सरकार 14 अहम विधेयक पेश करने जा रही है. विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चीन और लाल किला के पास ब्लास्ट के मुद्दे पर केंद्र को घेरने की की तैयारी में है. संसद सत्र से पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है, जिससे राजनीति गरमा गई है. किस मामले में राहुल और सोनिया गांधी पर हुआ केस? लोकसभा चुनाव 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब से इस बात जोर देते आ रहे हैं कि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार से जुडी हुई है, जिसकी पहुंच गांधी परिवार तक है. EOW के एफआईआर में राहुल और सोनिया गांधी के अलावा 3 कंपनियों और 6 अन्य लोगों के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।