एनशॉर्ट्स
Tere Ishk Mein Box Office Day 2: 'तेरे इश्क में' ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, अब 12 साल पहले बनी इस फिल्म की बारी
धनुष की 'तेरे इश्क में' ने ओपनिंग डे पर ऐसा धाकड़ कलेक्शन किया कि टॉप 10 ओपनिंग लेने वाली 2025 की 9वीं फिल्म बन गई. 28 नवंबर को रिलीज हुई ये फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन के लिए बिजनेस कर रही है. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी लव स्टोरीज की अलग फैन फॉलोविंग है और जब उनकी हालिया रिलीज को अच्छे रिव्यूज मिले तो फिल्म देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े और अब दूसरे दिन भी फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन होता जा रहा है. 'तेरे इश्क में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं दूसरे दिन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 2:10 बजे तक 3.15 करोड़ कमाते हुए टोटल 19.15 करोड़ बटोर लिए हैं. बता दें कि आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है. 'तेरे इश्क में' को हिट होने के लिए कितना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।