एनशॉर्ट्स
पति से परेशान सेलिना जेटली ने अपने बच्चों को लेकर मीडिया से की खास अपील, पोस्ट में लिखा- 'ब्रोकेन हार्ट मदर'
पति पीटर हाग के खिलाफ हाल ही में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं. 15 साल बाद दोनों की मैरिड लाइफ पर संकट मडंराया हुआ है. खबरें हैं कि वे अपने पति पीटर हाग से तलाक ले रही हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मीडिया से खास अपील की. सेलिना ने मीडिया से की खास अपीलसेलिना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए खुद को 'ब्रोकेन हार्ट मदर' बताया और लिखा, “इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट, डियर मीडिया मेंबर्स, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे कानूनी मामलों से जुड़ी किसी भी खबर या कवरेज में मेरे बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. मैं आपकी संवेदनशीलता और समझ के लिए हमेशा आभारी रहूंगी. ब्रोकेन हार्ट वाली मां." View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।