एनशॉर्ट्स
20 ठिकानों पर रेड, 50 से ज्यादा अरेस्ट और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद… ईगल, NCB और दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
तेलंगाना पुलिस की एलीट एंटी-नारकोटिक्स फोर्स 'ईगल' (EAGLE) ने एनसीबी, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारत में सक्रिय एक प्रमुख नाइजीरियन ड्रग कार्टेल के बहु-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली के 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी में 50 से अधिक अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नोएडा, ग्वालियर और विशाखापत्तनम में कार्टेल के मुख्य संचालकों को भी पकड़ा गया. चार ठिकानों पर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद इस ऑपरेशन में चार ठिकानों से 5340 एक्सटेसी पिल्स, 250 ग्राम कोकीन, 109 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम मेथैम्फेटामाइन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी भी जब्त की है. जांच में 59 म्यूल अकाउंट्स और दिल्ली में 16 प्रमुख कार्टेल हब्स की पहचान की गई है, जबकि इस ड्रग सिंडिकेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।