एनशॉर्ट्स
बिहार में RJD के साथ गठबंधन की रिपोर्ट आई सामने तो क्या था राहुल गांधी का रिएक्शन? लालू-तेजस्वी भी चौंक जाएंगे!
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है. पार्टी ने एक रिव्यू मीटिंग रखी थी, जिसमें दो प्रत्याशी आपस में ही भिड़ गए. इतना ही नहीं, कांग्रेस के और भी नेताओं में असंतोष की स्थिति बनी हुई है. इस बीच एक और अहम खबर सामने आई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार (28 नवंबर) एक रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसमें बताया गया है कि महागठबंधन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की वजह से कितना नुकसान हुआ है. कांग्रेस की गुरुवार के बाद शुक्रवार (28 नवंबर) को भी एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में राहुल को एक खास रिपोर्ट सौंपी गई है. महागबंधन को बिहार चुनाव के दौरान सीमांचल में AIMIM की वजह से काफी नुकसान हुआ. रिपोर्ट में इसका जिक्र है, साथ ही यह भी कहा गया है कि ओवैसी के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।