एनशॉर्ट्स
कपिल शर्मा की टीवी पर धमाकेदार कमबैक, इस शो की टीआरपी बढ़ाने आ रहे हैं दिग्गज कॉमेडियन
कपिल शर्मा बहुत जल्द टीवी पर अपनी शानदार घर वापसी करने जा रहे हैं. दरअसल कपिल उसी चैनल पर वापसी कर रहे हैं जिसने उन्हें पहली बार पूरे देश में पहचान दिलाई दी थी. खबरों के अनुसार कपिल ने 11 साल बाद कलर्स टीवी के साथ अपना विवाद खत्म कर लिया है. अब कॉमेडियन जल्द ही अपने पुराने साथियों कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अपनी हंसी का तड़का लगाएंगे. ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में दिखेंगे कपिल शर्मा टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कपिल ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के आने वाली एपिसोड में अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इस खबर को सुनकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं. क्योंकि इसमें उन्हें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के साथ कपिल की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी. कपिल शर्मा और कलर्स टीवी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।