एनशॉर्ट्स
शहीद मेजर मोहित शर्मा के पैरेंटस पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, ‘धुरंधर’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग
आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है. संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ाई हुई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. दरअसल अशोक चक्र अवार्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. क्यों ‘धुरंधर’ रिलीज पर रोक लगाने की मांग की? शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता द्वारा दायर की दई याचिका में दावा किया गया है कि यह फिल्म उनके बेटे की ज़िंदगी से प्रभावित लगती है और इसके लिए उनसे फिल्म प्रोड्यूसर्स ने कोई परमिशन नहीं ली है. याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB), सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।