एनशॉर्ट्स
Dubai Drugs Party: दुबई में पार्टी करवाता था दाऊद का भांजा, मुंबई से भेजी जाती थी ड्रग्स, एजेंसी की रडार पर बॉलीवुड की हस्तियां
दुबई में डी गैंग की तरफ से आयोजित की जा रही हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टियों को लेकर मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि इन पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स मुंबई से ही भेजी जाती थी और भेजने का काम डी-गैंग के लिए ड्रग्स कारोबार संभालने वाले गुर्गे सलमान शेख उर्फ शेरा बाटला और आकिब शेख करते थे. ANC की जांच में पाया गया कि दुबई भेजी जाने वाली कोकेन और अन्य ड्रग्स को एयरपोर्ट कार्गो के माध्यम से अलग-अलग सामानों में छिपाकर छोटी-छोटी मात्रा में भेजा जाता था, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान शक न हो. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दुबई में होने वाली इन पार्टियों का आयोजन दाऊद इब्राहिम का भांजा और हसीना पारकर का बेटा अली शाह पारकर करता था. जैसे ही किसी पार्टी का प्लान बनता, पारकर के निर्देश पर उसके साथी शेरा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।