एनशॉर्ट्स
अश्विन का बड़ा दावा! बोले- ‘कोहली-रोहित और मैं खिलाड़ियों को तैयार कर सकते थे', सुनील गावस्कर ने किया पलटवार
भारत की टेस्ट टीम में बदलाव के दौर को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है. हेड कोच गौतम गंभीर के आने के बाद जहां सफेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है. वहीं रेड बॉल फॉर्मेट में हालात उलट दिख रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की शर्मनाक घरेलू टेस्ट सीरीज हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन को टीम से इतनी जल्दी बाहर किया गया? क्या इनके रहते नतीजे अलग हो सकते थे? इसी बहस के बीच आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया. अश्विन ने कहा कि उन्हें, कोहली और रोहित को समय मिलता और स्पष्टता दी जाती, तो ये खिलाड़ी टीम में ट्रांजिशन को और आसान बना सकते थे. अश्विन का बयान अश्विन का मानना है कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की ओर से भविष्य
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।