एनशॉर्ट्स
Imran Khan Jail Controversy: अदियाला जेल के बाहर देर रात हुआ ड्रामा! इमरान खान के बेटे कासिम ने कहा- 'पिता के जिंदा होने का कोई सबूत नहीं…'
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में बंद हुए दो साल से भी ज्यादा हो चुके हैं. वो करीब 845 दिन से सलाखों के पीछे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही पीटीआई के ही किसी नेता को उनसे मिलने की इजाजत है. इस बीच पाकिस्तान की अदियाला जेल के बाहर देर रात ड्रामा देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर इमरान खान के बेटे के एक पोस्ट ने मामले में हलचल मचाकर रख दी है. सोशल मीडिया पर इमरान के बेटे कासिम खान का मैसेज आते ही, देश के कई हिस्सों में बेचैनी फैल गई. ब्रिटेन में रहने वाले कासिम खान ने एक्स पर लिखा कि इमरान खान को पिछले छह हफ्तों से ऐसी जगह रखा गया है, जहां न किसी से संपर्क की अनुमति है और न ही परिवार को कोई सूचना दी जा रही है. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।