एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के प्रेयर मीट की इनसाइड तस्वीरें, हाथ जोड़े दिखे सनी देओल, ऐश्वर्या- शाहरुख सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. उनके निधन के तीन दिन बाद आज (27 नवंबर) को देओल फैमिली ने उनकी प्रेयर मीट रखी थी. सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट होस्ट की थी जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. वहीं अब प्रेयर सीट से इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. धर्मेंद्र की शोक सभा से दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हैं. पहली फोटो में सनी देओल हाथ जोड़कर शोक जताने पहुंचे लोगों से मिलते दिख रहे हैं. उनके साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने बॉबी देओल भी लोगों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी वाइफ तान्या देओल और बेटे आर्यमान देओल भी उनके साथ खड़े दिख रहे हैं. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से सामने आई अमीषा पटेल की फोटोफोटो के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।