एनशॉर्ट्स
अजय देवगन की तस्वीरों का हो रहा गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा- 'तुरंट हटाए डीपफेक और अश्लील वीडियो'
दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कई डीपफेक और अश्लील वीडियो और तस्वीरों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने ये निर्देश देवगन की उस याचिका पर दिया जिसमें उन्होंने अपने पर्सनालिटी राइट्स और इमेज की सुरक्षा की मांग की थी. दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस मनीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि अश्लील या आपत्तिजनक डीपफेक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और इन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए. हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि इस चरण पर सभी ऐसी पोस्ट को नहीं हटाया जा सकता जिनमें सिर्फ देवगन की तस्वीरें या पोस्टर हैं क्योंकि कई फैन पेज भी उन्हें साझा करते हैं. कोर्ट ने कहा फैन पेजों को कुछ छूट देनी होगी वरना तो अभिनेता को खुद का डिजिटल अस्तित्व ही मिटाना पड़ेगा. अजय देवगन की तस्वीरों का हो रहा है गलत इस्तेमाल – वकीलदिल्ली हाई कोर्ट में अभिनेता अजय देवगन की ओर से पेश वकील ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।