एनशॉर्ट्स
UAE ने शहबाज शरीफ को दिया करारा झटका, पाकिस्तानियों को वीजा देना किया बंद, जानें कारण
संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान के लोगों को अपने देश में एंट्री देने पर बैन लगा दिया है. यूएई में बढ़ते अपराध को लेकर उहोंने ये फैसला लिया है. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एडिशनल इंटीरियर सेक्रेटरी सलमान चौधरी ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को बताया कि यूएई पाकिस्तानियों को वीजा जारी नहीं कर रहा है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान चौधरी ने मानवाधिकारों पर सीनेट की फंक्शनल समिति की बैठक के दौरान यह खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने से परहेज किया है. उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंध लगाया गया तो उसे हटाना मुश्किल होगा. पाकिस्तान ये दावा करता है कि उसके यूएई से साथ घनिष्ठ राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जहां
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।