एनशॉर्ट्स
WPL 2026 ऑक्शन में मालामाल हुई ये खिलाड़ी, 11 गुना बढ़ी कीमत; करोड़ पार गया प्राइस
आशा शोभना को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा. शोभना के लिए अन्य टीमों ने भी इंटरेस्ट दिखाया, तभी उनका प्राइस 30 लाख से एक करोड़ के पार पहुंचा. आशा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिन्हें पिछले संस्करण के मुकाबले 11 गुना ज्यादा पैसा इस ऑक्शन में मिला. कौन हैं आशा शोभना आशा शोभना एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 16 मार्च, 1991 को केरल के त्रिवेन्द्रम में हुआ था. 34 वर्षीय शोभना ने भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह 2022/23 और 2023/24 संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलीं थी. आशा शोभना ने महिला प्रीमियर लीग में अभी तक आरसीबी के लिए कुल 15 मैच खेलें, जिनमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं. हालांकि बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनके अंदर वो क्षमता है. WPL 2026 ऑक्शन में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।