एनशॉर्ट्स
Watch: धुआं-धुआं हांगकांग, 7 गगनचुंबी इमारतों में भीषण आग ने 55 को मार डाला, डरावने वीडियो आए सामने
हांगकांग के ताई पो जिले में मौजूद वांग फुक कोर्ट की कई इमारतों में बुधवार (26 नवंबर 2025) को अचानक आग लग गई. लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि इसने 7 इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया. कई घंटे की कोशिशों के बावजूद उसे काबू में नहीं लाया जा सका. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार अब तक 55 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 123 लोग घायल है. बड़ी संख्या में लोग अभी भी गुमशुदा हैं और अस्पतालों में कई घायलों का इलाज चल रहा है. लगभग 900 लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों में रखा गया है ताकि उन्हें सुरक्षित जगह मिल सके. घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें आग की लपटें खतरनाक तरीके से बढ़ती हुई नजर आ रही है. एक वीडियो में तो दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए लगातार मशक्कत करते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।