एनशॉर्ट्स
19 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था 'शोले' का रिकॉर्ड, धर्मेंद्र-अमिताभ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था
एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की आइकॉनिक फिल्म शोले आज भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई. फिल्म का हर कैरेक्टर अपने आप में खास है. फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. शोले का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म को रमेश सिप्पी ने बनाया है. इस फिल्म ने नेट 15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म थी और शोले के नाम ये रिकॉर्ड 19 साल तक रहा था. फिल्म 1975 से 1994 तक हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म रही. 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन ने ये रिकॉर्ड तोड़ा था. हम आपके हैं कौन ने 72 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. धर्मेंद्र ने सजेस्ट किया था अमिताभ का नाम इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जय के रोल में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।