एनशॉर्ट्स
हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग-44 की मौत, 300 लापता, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर आग लग गई, जिसमें कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 लोग अभी भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि आग 7 इमारतों में फैल गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के हवाले से बताया कि भीषण आग की वजह से कई लोग बिल्डिंग्स में फंस गए थे. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी गईं. एफएसडी ने बताया कि उन्हें बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर 2.51बजे आग लगने की रिपोर्ट मिली और उन्होंने दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आग को नंबर 4 अलार्म फायर (हांगकांग में दूसरा सबसे बड़ा अलार्म) बताया. आग बुझाने का ऑपरेशन जारीआग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है. जो वीडियो सामने आए उसमें इमारतों से धुएं का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।