एनशॉर्ट्स
IRCTC घोटाला मामलाः बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, जज बदलने की मांग
रॉउज एवन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी की उस याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने IRCTC होटल घोटाला मामले को किसी अन्य जज के पास ट्रांसफर करने की मांग की है. राबड़ी देवी का कहना है कि जिस अदालत में फिलहाल उनके खिलाफ सीबीआई और ED के मामले चल रहे हैं, वहां उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने को लेकर गंभीर आशंका है. रॉउज एवेन्यू कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज ने जारी किया नोटिस रॉउज एवन्यू कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज दिनेश भट्ट ने राबड़ी देवी की याचिका पर विस्तृत सुनवाई के बाद सीबीआई को नोटिस जारी किया. हालांकि, कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि मामले की मौजूदा सुनवाई पर रोक नहीं लगाई जाएगी और कोर्ट अपनी नियमित प्रक्रिया जारी रखेगी. राबड़ी देवी ने अर्जी दाखिल कर जज पर लगाया आरोप बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार (24 नवंबर, 2025) को याचिका दायर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।