एनशॉर्ट्स
धर्मेंद्र के निधन से टूटी अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- नहीं पता था कि आखिरी मुलाकात होगी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड गमगीन है. हर कोई धर्मेंद्र को याद कर रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपिल शर्मा के शो में पर्मानेंट जज के तौर पर दिखने वाली अर्चना पूरन सिंह ने धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने अभिनेता के साथ बिताए पलों को याद किया है. अर्चना पूरन सिंह किया पोस्ट अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धर्मेंद्र के साथ कपिल शर्मा शो के सेट पर डांस कर रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "शब्द कम पड़ रहे है, धरमजी जैसा कोई नहीं होगा. उस शाम, जब हम कपिल के शो पर कुछ मिनटों के लिए नाच रहे थे, मुझे लगा जैसे कायनात ने मुझे जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों और नेमतों में से एक दी हो. मुझे क्या पता था कि धरमजी से मेरी मुलाकात आखिरी बार होगी."
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।