एनशॉर्ट्स
Films Releasing This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में मचेगा तांडव! 'तेरे इश्क में', 'जूटोपिया 2' समेत रिलीज होंगी ये 10 फिल्में
नवंबर का पूरे महीने में हर हफ्ते सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज हुईं. हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिला. वहीं अब नवंबर के आखिरी हफ्ते में भी कई नई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं. इस हफ्ते थिएटर्स में बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ नई हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं. इनकी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. तेरे इश्क में कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. 'तेरे इश्क में' हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. गुस्ताख इश्क 'गुस्ताख इश्क' से मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में फातिमा सना शेख के साश विजय वर्मा इश्क फरमाते दिखाई देंगे. विभु पूरी के डायरेक्शन में बनी 'गुस्ताख इश्क' में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।