एनशॉर्ट्स
टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, जानें कब किस टीम ने कितनें रनों से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप कर दिया. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे हार के बारे में बताने जा रहे हैं. गुवाहाटी में मिली हार से पहले टेस्ट में रनों के अंतर के लिहाज से भारत को सबसे बड़ी हार साल 2004 में मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में टीम इंडिया को 342 रनों से शिकस्त दी थी. इसके 21 साल बाद अब दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में टीम इंडिया को 408 रनों से हराया है. टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।