एनशॉर्ट्स
गुवाहाटी टेस्ट हारने से WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत को बड़ा नुकसान, पाकिस्तान से नीचे पहुंची टीम इंडिया; जानें नया अपडेट
दूसरा टेस्ट हारने से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान हुआ है. टीम इंडिया अब अंक तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे आ गई है. पाकिस्तान अब चौथे, जबकि भारतीय पांचवें स्थान पर आ गई है. गुवाहाटी में भारतीय टीम को 549 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन जवाब में भारत की दूसरी पारी मात्र 140 रनों पर सिमट गई. इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया था. अब ऋषभ पंत की कप्तानी में गुवाहाटी में भारतीय टीम को 408 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी है. दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को नुकसान दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया चौथे स्थान पर थी, लेकिन 0-2 से सीरीज हारने पर वो पांचवें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।