एनशॉर्ट्स
फैन का प्यार देखकर हफ्ते में एक बार रोती हैं अनीत पड्डा, सैयारा से मिली पॉपुलैरिटी की वजह से हुईं इमोशनल
एक्ट्रेस अनीत पड्डा को फिल्म सैयारा से नेम-फेम मिला. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. अनीत को फैंस ने बहुत पसंद किया. सैयारा की सक्सेस के बाद जो स्पॉटलाइट मिल रही है उसे हैंडल करना इतना आसान नहीं है. अनीत ने बताया कि फैंस के प्यार को देखकर इमोशनल हो जाती हैं और हफ्ते में एक बार रो भी लेती हैं. फैंस से मिल रहे प्यार की वजह से इमोशनल अनीत Grazia India से बातचीत में अनीत पड्डा ने रिएक्ट किया, 'मैं सेंसेटिव हूं. मैं गहराई में जाकर चीजें फील करती हूं. तो, प्यार की ज़िम्मेदारी जो लोग आपको सपोर्ट करते हैं, उनके लिए सही करने की चाहत का बोझ में प्रेशर फील करती हूं. ये खूबसूरत है. लेकिन कभी-कभी, ये बहुत ज़्यादा होता है.' अनीत ने कहा, 'मेरे फैंस जो एडिट्स बनाते हैं उन्हें देखकर में हफ्ते में एक बार रो लेती हूं. वो कोशिश, वो प्यार, मैं उम्मीद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।