एनशॉर्ट्स
IND vs SA ODI Series: क्या दोबारा कप्तान बनने वाले थे रोहित शर्मा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिला था कमान संभालने का ऑफर! जानें सच्चाई
IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए घोषणा हो चुकी है और कप्तानी को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि टीम की अगुवाई कौन करेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब दावे ने जोर पकड़ा, रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने दोबारा कप्तानी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी ठुकरा दी. हालांकि असलियत इससे बिल्कुल अलग है. कप्तानी पर चली अफवाह,पर सच्चाई कुछ और सोशल मीडिया पर फैली खबरों के मुताबिक, चयन समिति ने रोहित शर्मा से संपर्क कर साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में कप्तानी संभालने को कहा था, पर रोहित ने मना कर दिया. हालांकि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव रोहित को दिया ही नही गया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की समिति पहले ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।