एनशॉर्ट्स
‘राहुल गांधी के बाद अब ममता बनर्जी भी भारत से…’, बंगाल CM ने SIR को लेकर दी चेतावनी तो भड़की बीजेपी
पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर घमासान लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की ओर से किए जा रहे एसआईआर का लगातार विरोध कर रही हैं. वहीं, उन्होंने यह धमकी भी दी है कि अगर उन पर हमला किया जाएगा तो वह पूरे देश में बीजेपी की नींव हिलाकर रख देंगी. ममता बनर्जी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पलटवार किया है. भाजपा ने ममता बनर्जी के बयान पर दी प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को लेकर जोरदार टिप्पणी की है. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने धमकी दी है कि अगर आप मुझ पर हमला करेंगे तो मैं पूरे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।