एनशॉर्ट्स
दिल्ली-NCR में सांस लेना खतरनाक! नितिन गडकरी ने बताए वायु प्रदूषण कम करने के उपाय
दिल्ली-NCR समेत कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है. दिल्ली में AQI लेवल 400 के पार पहुंच चुका है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-3 लागू है. इस बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत जीवाश्म ईंधन आयात करने में 22 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. इस वजह से ही हम प्रदूषण की समस्या क्षेल रहे हैं. देश को वायु प्रदूषण कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन, जैव-ईंधन के साथ ही नयी प्रौद्योगिकी और नवाचार पर ध्यान देना होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ‘आईसीवीए ग्रीन रिटर्न्स समिट 2025’ को संबोधित करते हुए यह बात कही. गडकरी ने बताए वायु प्रदूषण से बचने के उपाय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश या समाज में नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण, तीन सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं. उन्होंने कहा, 'पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण हैं… वायु प्रदूषण के बारे में मुझे बताने की जरूरत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।